
जमशेदपुर : जमशेदपुर के लॉक डाउन के दौरान रविवार को कुल 114 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पकड़ाए. वहीं 44 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा गया. बिना मास्क पकड़ाए लोगों से कुल 22,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हे थाना से ही जमानत देकर छोड़ दिया गया. वहीं लॉक डाउन का उलंघन करने वाले लोगों से 500 रुपए कर कुल 45,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. शहर में रविवार को कुल 67,000 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं बात अगर पूरे झारखंड की करे तो रविवार को पूरे झारखंड में 471 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन करते पकड़ाए. जिनसे 2,18,150 रुपए जुर्माना वसूला गया. वहीं पूरे झारखंड में कुल 3,67,450 रुपए जुर्माना वसूल किया गया.
डॉक्टर के पास जा रहा था एक्स आर्मी मैन, ई पास नही होने पर पुलिस ने काटा चालान
साकची गोलचक्कर में बुधवार की सुबह अपने बेटे के साथ डॉक्टर के पास जा रहे एक्स आर्मी मैन को पुलिस ने पकड़ लिया और ई पास दिखाने को कहा. ई पास नही होने पर पुलिस ने उनसे 500 रुपए के चालान की मांग कर दी. इसी बीच दोनो ने जमकर हंगामा किया. उनका कहना था कि उनके पास सारे कागजात है, ई पास 27 मई को फेल हो गया था. वे लोग डॉक्टर के पास जा रहे थे फिर भी पुलिस ने चालान काट दिया.




