
3.40 लाख के गुटखा के साथ बिरसानगर में दो पकड़ाए, थाने से मिली जमानत
जमशेदपुर के बिरसानगर पुलिस ने हुरलंग शिव मंदिर के पास से टाटा ऐस वाहन से भारी मात्रा में गुटखा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में बहरागोड़ा निवासी खुशी नायक और कृष्ण कुमार शामिल है. पुलिस ने वाहन से 12 कार्टून कमला पसंद, 7 बोरा विमल, 10 कार्टून गुड़ाखू, 2t बोरा जर्दा जिसकी कुल कीमत 3.40 लाख रुपए है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि सारा माल बहरागोड़ा के प्रदीप साहू के पास से लाया या रहा था. इसे बारीडीह स्थित राकेश साहू के गोदाम में ले जाया जा रहा था. पुलिस ने राकेश साहू के गोदाम में भी छापेमारी की गई पर वहां कुछ नही मिला. गिरफ्तार किए गए दोनो लोगों को थाना स्तर से जमानत दे दी गई. (नीचे देखे वीडियो कैसे हुआ मानगो में हंगामा)
मानगो में 16 पुड़िया गांजा के साथ एक गिरफ्तार, निशानदेही पर मेडिकल दुकान में गई पुलिस के बीच हंगामा
जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने डिमना रोड स्थित सब्जी बाजार में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से 16 पुड़िया गांजा बरामद किया है. पूछताछ में उसने बताया कि उसने पास ही के एक मेडिकल स्टोर से गांजा लिया है इसके बाद पुलिस उस मेडिकल स्टोर में गई जहां मेडिकल के पास से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ बहस की और जमकर हंगामा किया. हालांकि फिर भी पुलिस युवक को थाने ले गई. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा करेगी.
















