
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी (आईएसडब्लयूपी) कर्मचारी आर मुरली कुमार के क्वार्टर नंबर सी-1-128 में चोरी कर ली गई. घटना 18 अगस्त की है. घटना के वक्त मुरली अपने परिवार के संग बाहर गए थे. दो घंटे बाद जब वापस आए तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. मुरली के अनुसार नकद समेत गहनों की चोरी की गई है जिसकी लागत 1.50 लाख है. मिली जानकारी के अनुसार मुरली 18 अगस्त की शाम को अपने परिवार संग बाहर गए थे. दो घंटे बाद जब वापस आए तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमिरा भी टूटा हुआ है. बता दे कि हाल के दिनों में टेल्को थाना क्षेत्र के क्वार्टरों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. इन दिनों चोर रेकी कर ऐसे क्वार्टर को निशाना बना रहे है जिसमें कोई ना रह रहा हो. फिलहाल पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम रही है.







