
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर चार स्थित चंदू का मिनरल्स के गार्ड प्रमोद पंडित की पिटाई मामले का खुलासा होते ही कंपनी के मालिक संगम अग्रवाल भूमिगत हो गए हैं. उधर आदित्यपुर थाने का दबाव पड़ते ही कंपनी के जीएम द्वारा गार्ड को बेहतर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां गार्ड पर अपना बयान बदलने का दबाव बनाने का खेल प्रबंधन और मालिक के तरफ से शुरू कर दिया गया है. आपको बता दें, कि बीती रात कंपनी की सुरक्षा में तैनात गार्ड प्रमोद पंडित की मालिक संगम अग्रवाल ने दूसरे प्लांट में ले जाकर बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. जिसमें गार्ड बुरी तरह घायल हुए थे. जहां गार्ड के एजेंसी वालों ने गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद आदित्यपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी थी. इधर रविवार को मामला प्रकाश में आते ही मालिक संकेत अग्रवाल भूमिगत हो गए हैं. गार्ड को बेरहमी से पीटा गया था जिससे उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है बताया जा रहा है कि गार्ड का बेटा और बेटी बीमार हैं, और दोनों का इलाज पूर्व से ही अस्पताल में चल रहा है. गार्ड की पिटाई क्यों की गई यह अभी तक प्रबंधन की ओर से नहीं बताया गया है. वहीं इस घटना को लेकर कर्मचारियों और सहकर्मी गार्डों में नाराजगी देखी जा रही है. बताया जा रहा है, कि कंपनी के मालिक संगम अग्रवाल द्वारा आए दिन अपने कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई की जाती है. साथ ही बात बात में बदसलूकी भी की जाती है. चंद्रुका केमिकल्स एवं मिनरल्स कंपनी के फैक्ट्री में मजदूरों पर की गयी पिटाई मामले पर संज्ञान लेते हुए श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दिए जांच के आदेश दिए है. तीन सदस्यीय कमिटी का किया गठन एवं 24 घंटों में जांच रिपोर्ट सौंपने के दिए आदेश दिए गए हैं. सरायकेला में फैक्ट्री में मजदूरों पर की गयी पिटाई मामले में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने दिए जाँच के आदेश दिए है. उप श्रम आयुक्त जमेशदपुर, श्रम अधीक्षक एवं फैक्ट्री इंस्पेक्टर को तीन सदस्यीय कमिटी बना कर 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं. श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि मजदूरों का इलाज मुफ़्त में कराया जाएगा साथ ही जाँच कमिटी की 24 घंटे में रिपोर्ट आने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी. सरकार मजदूरों के साथ निरंतर खड़ी है. उनके साथ जुल्म बर्दास्त नही किया जाएगा. सभी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी.





