जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस द्वारा लोगों से रुपये लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टी नहीं की गई है. वीडियो बीती रात की है, जिसे साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी का बताया जा रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साकची थाना का पेट्रोलिंग वाहन बाराद्वारा मेन रोड में हो रहे एक कंस्ट्रक्शन के पास पहुंचती है. पेट्रोलिंग वाहन थोड़ी देर तक सड़क किनारे खड़ी रहती है. इतने में सड़क किनारे खड़ा एक युवक पैसे गिनता है और पैसे गिनते हुए वाहन के चालक को देता है. कहा जा रहा है कि यह पैसे रात को कंस्ट्रक्शन कराने के एवज में दिए गए है. इस मामले में एसएसपी डॉ एम तामिल वाणन से बात करने की कोशिश की गई पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया. शार्प भारत इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है.















