
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती निवासी हरजीत कौर ने अपने पति शिवा कर्मकार के खिलाफ उलीडीह थाना में धोखे से शादी करने और जबरदस्ती गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिवा के अलावा हरजीत ने शिवा की पहली पत्नी दुर्गा कर्मकार, शिवा के मामा अशोक, बड़ी और छोटी बहन और उसके जीजा दिलीप कुमार लोहरा पर भी आरोप लगाया है. हरजीत ने पुलिस को बताया कि शिवा पहले से ही शादी शुदा है यह जानकारी दिए बिना उसने अक्टूबर 2020 में उससे प्रेम विवाह कर लिया. शादी के बाद उसे जानकारी हुई की शिवा पहले से शादीशुदा है. उसे ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. इस बीच जब वह गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने जबरदस्ती उसका गर्भपात भी करवा दिया. अब उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.







