
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम मिले शव की पहचान अभी तक नही हो पाई है. इधर पुलिस शव को पहचान के लिए लगातार प्रयासरत है. पुलिस हर थाना क्षेत्र से लापता लोगों को जांच कर रही है. बता दे कि शनिवार की रात थाना क्षेत्र में एक युवक का सड़ा गला शव बरामद किया गया था. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
मानगो में गौवंश से लदा वाहन पकड़ाया
मानगो के पारडीह चौक के पास रविवार की शाम गौवंश से लदा एक वाहन को पकड़ा गया. विहिप कार्यकर्ता ने वाहन को पकड़कर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौकेनपर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार तीन पिकअप गौवंश लेकर बंगाल को और जा रहे थे. एक पिकअप को पकड़ लिया गया जबकि दो भागने में सफल रहे. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
साकची से शादी की नीयत से युवती का अपहरण
साकची के एसएसपी एरिया से एक 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर लिया गया. इस मामले में युवती के परिजनों ने अजय नामक युवक पर आरोप लगाते हुए अपहरण का मामला दर्ज कराया है. घटना 11 अक्टूबर की है. युवती जादूगोड़ा को रहने वाली है और अपनी बहन के साथ दुर्गा पूजा को खरीददारी करने आई थी. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
जादूगोड़ा में ऑटो और बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौत
जादूगोड़ा के रोआम के पास एक ऑटो और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक चालक समीर सुंडी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार डाला ऑटो मुसाबनी से जादूगोड़ा को ओर आ रही थी जबकि बाइक सवार मुसाबनी की ओर जा रहे थे. रोआम के पास दोनो को आपस में टक्कर हो गई.







