
जादूगोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके जादूगोड़ा- मुसाबनी मुख्य मार्ग स्थित रोआम गांव के समीप रविवार को देर शाम डाला टेम्पो एवं मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हुई. इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार डाला टेम्पो जेएच 10 बीआर- 4773 मुसाबनी से जादूगोड़ा की ओर आ रही थी एवं विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार जेएच 05सीभी- 1661 सह कुलगोड़ा निवासी समीर सुंडी (21) अपने दो दोस्त पुलिस हो (21) और गोपाल मुर्मू (24) के साथ किसी काम से मुसाबनी की ओर से जा रहे थे. रोआम गांव के समीप यह दुर्घटना घटी. वही समीर के दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगो की मदद से दोनों घायलों को केन्दाडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. बता दे कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी में मृतक का घर है. वही इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व स्थानीय लोगो ने घटनास्थल पर पहुच कर मुसाबनी-जादूगोड़ा मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया है. सूचना मिलने पर जादूगोड़ा थाना प्रभारी सुनील कुशवाहा घटनास्थल पर पहुँच कर मामले को शांत करने की कोशिश की.





