
रोहित कुमार
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों नशा शहर के लोगों पर हावी होता जा रहा है. रात होते ही शहर के कई इलाकों में नशे का सामान बेचने वाले एक्टिव हो जाते हैं. वहीं इसके लिए शहर के नशेड़ी हर माह करोड़ों रुपये खर्च कर रहे है. पुलिस के हाथ में छोटे ड्रग पैडलर्स ही आते हैं जिनके पास से पुलिस कम मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद कर पाती है. पुलिस बड़े ड्रग पैडलर्स को नहीं पकड़ पाती. शहर में करीब 300 से ज्यादा छोटे-बड़े ड्रग पैडलर्स सक्रिय हैं, जो नशे का कारोबार करते हैं. बात की जाए शहर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की तो जनवरी माह से लेकर जून तक पुलिस ने छापेमारी कर कुल 20,993 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7.50 क्विंटल गांजा बरामद किया है. वहीं सितंबर माह तक पुलिस ने नशे के सामान के साथ 107 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 9 महिलाएं भी शामिल रही हैं. सबसे ज्यादा नशे का कारोबार जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी में होता है, इसके बाद सीतारामडेरा का नंबर आता है, जहां छायानगर और कल्याण नगर में नशे का कारोबार होता है. (नीचे भी पढ़ें)
जेल से आने के बाद फिर से करने लगते है कारोबार
पुलिस द्वारा कार्रवाई के बावजूद जेल से छूटकर आने के बाद फिर से आरोपी फिर से इसी धंधे में लग जाते है. इस पुड़िया ब्राउन शुगर की खरीददारी करने के बाद उसे 150 से 200 रुपये में बेचा जाता है. यह रेट मांग पर भी निर्भर करता है. मांग ज्यादा होने पर रेट 250 से 300 रुपये तक हो जाता है. सुत्रों की माने तो हर दिन शहर के नशेड़ी एक करोड़ तक की ब्राउन शुगर और गांजा का सेवन कर जाते है. (नीचे भी पढ़ें)
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और उड़िसा से गांजा की होती है सप्लाई
शहर में ब्राउन शुगर की सप्लाई मुर्शिदाबाद से जबकि गांजा की तस्करी ओड़िशा से की जाती है. शहर के ब्राउन शुगर पैडलर्स कम मात्रा में आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती से ब्राउन शुगर लाकर बेचते है. 16 फरवरी को जुगसलाई पुलिस की नशे को लेकर सबसे बड़ी कार्रवाई की गई थी जिसमें पुलिस ने दो लोगों को 400 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा था. वहीं रांची से आई एनसीबी की टीम ने 7 जून को साकची थाना क्षेत्र से 7 क्विंटल गांजा के साथ एक 407 वाहन को पकड़ा था. (नीचे भी पढ़ें)
यहां सजता है नशे का बाजार
जमशेदपुर में मुख्य रुप से आदित्यपुर से ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री होती है. शहर में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी, सीतारामडेरा का छायानगर और कल्याणनगर, मानगो का आजादनगर इलाका और परसुडीह के कीताडीह में इसकी बिक्री होती है. (नीचे भी पढ़ें व देखें कब से कब तक कहां से कितनी बरामदगी व गिरफ्तारी)
कहाँ कितने ब्राउन शुगर हुए बरामद
थाना———————ब्राउन शुगर———–पकड़ाए आरोपी
सीतारामडेरा—————-247 पुड़िया———–16
मानगो———————-159 पुड़िया————8
बिष्टपुर———————4 पुड़िया—————1
जुगसलाई——————20290 पुड़िया———5
बर्मामाइंस——————38 पुड़िया————–2
सोनारी———————102 पुड़िया————-1
उलीडीह———————14 पुड़िया————–1
परसुडीह——————–21 पुड़िया————–3
आजादनगर—————-49 पुड़िया————–1
कदमा———————–19 पुड़िया————–4
(जनवरी 2021 से जून 2021 तक) (नीचे भी पढ़ें)
कहाँ कितना गांजा हुआ बरामद
थाना———————गांजा——————पकड़ाए आरोपी
सोनारी———————475 ग्राम——————–2
बागबेड़ा——————–400 ग्राम——————–1
बिरसानगर—————–3.400 केजी—————-3
बिष्टुपुर——————–डेढ़ किलो——————–2
सीतारामडेरा————– 22 केजी——————–4
बर्मामाइंस——————19 केजी——————–2
टेल्को———————–ढाई केजी——————-1
मानगो———————-एक केजी——————-2
साकची———————-7 क्विंटल——————4
(जनवरी 2021 से जून 2021 तक) (नीचे भी पढ़ें)
गिरफ्तारी
माह————–पुरुष————-महिला————–कुल गिरफ्तारी
जनवरी————4—————–1————————-5
फरवरी———–10—————–4————————14
मार्च————–11—————–0————————11
अप्रैल————–6—————–0————————–6
मई—————–3—————–0————————–3
जून—————-20—————-4————————-24
जुलाई————-29—————-0————————-29
अगस्त———–10—————–0————————-10
सितंबर———–06—————–0————————-6
कुल—————98—————-9————————-107
(जनवरी 2021 से सितंबर 2021 तक)




