
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 2बी हरि मंदिर के पास रहने वाले अजय सिंह की पत्नी निधि सिंह (26) ने शनिवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के समय अजय घर से कुछ काम के लिए बाहर गए थे. वे जब घर आए तो पाया की निधि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी. सूचना पाकर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी ओर मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार रांची निवासी निधि सिंह की शादी अजय से डेढ़ साल पहले हुई थी. दोनो को एक बच्चा भी है. अजय अपनी पत्नी के साथ घर के पहले तल्ले पर रहता है जबकि अन्य भाई और माता पिता नीचे रहते है. अजय ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को कचरा फेकने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था. उसके बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. थोड़ी देर बाद वह घर से निकल गया. वापस आया तो देखा की खाना बना हुआ है.।उसने निधि को खाना परोसने को कहा पर निधि ने कोई जवाब नही दिया. जब वह निधि के कमरे में गया तो देखा कि निधि ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली है.













