
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के फुटबॉल मैदान में युवकों ने काकर सर्विस सेंटर के कर्मचारी विशाल मुंडा की पिटाई कर दी. बताया जाता है कि काली पूजा के दौरान युवकों से पहले उसका विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्साएं युवकों ने बहाना बनाकर उसको रोका और उसकी बेतरह पिटाई कर दी. इससे वह घायल हो गया. उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में काफी गंभीर चोटें आयी है. उसको एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उलीडीह के रहने वाले विशाल का एक घर गोलमुरी टुइलाडुंगरी इलाके में भी है. वह गोल्डी सिंह के मानगो डिमना रोड स्थित कार सर्विस सेंटर से ड्यूटी कर घर लौट रहा था कि रास्ते में उसे घेरकर छह-सात लड़कों ने पिटायी कर दी. रात में थाना गया तो उसे एमजीएम भेज दिया गया. उसे सुबह में थाना बुलाया गया और मामले में केस दायर किया जा रहा है. मारपीट के मामले में छोटू, कटिया और कुंडू समेत अन्य को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.













