
रांची : झारखंड की राजधानी रांची की साइबर थाना पुलिस ने रातू रोड निवासी ओमप्रकाश वर्मा के साथ धोखाखड़ी करने वाले साइबर अपराधी को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. साइबर अपराधियों द्वारा ओमप्रकाश के खाते से अलग-अलग तिथि में कुल 64 लाख 85 हजार 6 सौ 92 रुपये अपने खाते में ट्रॉस्फर के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी नेहा बाला ने बताया कि हेहल रातू रोड के रहने वाले भुक्तभोगी ओमप्रकाश वर्मा एचडीएफसी बैंक में बीमा पॉलिसी बंद हो जाने के बाद उसे चालू कराने के नाम पर भुक्तभोगी से फरवरी 2020 से दिसंबर 2020 तक ओमप्रकाश के आइसीआइसीआइ बैंक के खाता से लखनऊ के हीरालाल नगर का रहने वाला गिरफ्तार साइबर अपराधी रवि कुशवाहा ने अपने खाता में 24 लाख 45 हजार 2 सौ 23 रूपये. इसके बाद दूसरे खातो में कुल 41 लाख 40 हजार 469 रुपये अवैध तरीके से धोखा देकर कुल
64 लाख 85 हजार 6 सौ 92 रुपये हस्तांतरन करवा लिया. इस संबंध में भुक्तभोगी द्वारा 3 मार्च 2021 को मामला दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर अपराध अनुसंधान विभाग के साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरु की गयी. इसमें टीम साइबर अपराधी का पता लगाते हुए लखनऊ तक पहुंच गयी, जहां अपराधी को धर दबोचा. पुलिस ने आरोपी के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल किये गये मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त कर लिया है.













