
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर निवासी अर्चना भगत के घर पर चोरी हो गई. घटना मंगलवार शाम की है. घटना के वक्त अर्चना अपने परिवार संग खरना का प्रसाद खाने रिश्तेदार केंघर गई थी. वापस आने पर उन्होंने पाया की घर में चोरी हो गई है. अर्चना ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि अर्चना के द्वारा लिखित शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. शिकायत के अनुसार घर से 30 हजार रूपए नकद समेत एक से डेढ़ लाख के गहनों की चोरी हुई है.





