
जमशेदपुरः इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से शुक्रवार 12 नंवबर को ममता मेहर हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच कराने और ओडिसा के मंत्री दिव्या शंकर मिश्रा के इस्तीफा देने को लेकर ओडिसा बंद का आह्वान किया है. बंद को लेकर रेलवे ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी आरपीएफ और जीआरपी को पत्र के माध्यम से अलर्ट रहने को कहा है. (नीचे भी पढ़े)
वहीं रेलवे ने यह भी शक जताया है कि बंद के दौरान ट्रेन को रोकने की भी कोशिश की जाएगी जिसके लिए जीआरपी पूर्व से तैयार रहे. इसके अलावा स्टेशन को भी नुकसान पंहुचाने की आशंका है. फिलहाल बंद को लेकर सभी अलर्ट पर है.




