
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत ओल्ड सोनारी एमपी बस्ती निवासी नवनीत कुमार के घर पर लोहे की चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया. स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इधर घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को थाने ले गई. पकड़ाया गया चोर सोनारी वेस्ट ले आउट का रहने वाला है गोदावरी अभिषेक राव है. पुलिस ने उसके पास से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार नवनीत कुमार के घर पर बीती शाम को गोदावरी अभिषेक लोहे की चोरी करने घुसा था. वह चोरी कर भाग ही रहा था की नवनीत की नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़ लिया गया. सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत भेज दिया. इधर पुलिस ने खूंटाडीह केबुल लाइन में विष्णु लोहार से मोबाइल चोरी करने के आरोप में विष्णु यादव उर्फ अंडा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है.





