
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत 19 वर्षीय छोटी कुमारी उर्फ स्मृति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार की शाम 7 बजे की है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने गोविंदपुर पुलिस को सूचित किया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल में शव को रख दिया. छोटी ने साड़ी के सहारे फांसी लगाई. जानकारी देते हुए प्रभारी थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पिता नंदकिशोर सिंह के अनुसार वह टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मी है. छोटी ने इंटर तक की पढ़ाई पूरी की थी. इंटर के बाद वह बैंगलोर (बेंगलुरु) से बी फार्मा की पढ़ाई पूरी करना चाहती थी पर उनके पास उसे बैंगलोर भेजने के लिए पैसे नहीं थे. उन्होंने बेटी को यहीं रहकर पढ़ाई करने को कहा था पर वह बैंगलोर से ही पढ़ाई करने की जिद पर थी. मंगलवार की शाम को जब सभी उसके कमरे में गए तो कमरे को अंदर से बंद पाया. खिड़की से झांकने पर पाया की उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.




