
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई तपाड़िया कॉमप्लेक्स के पास कंचन नामक युवती पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में आरोपी सुधीर कुमार सिंह को एक घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था. मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सुधीर मूल रुप से बिहार के छपरा का रहने वाला है और वाहन चलाने का काम करता है. जुगसलाई में वह डीबी रोड में किराए के मकान में रहता है. घटना को अंजाम देने के बाद वह पैदल ही मेन रोड पहुंचा जहां से ऑटो में सवार होकर बस स्टैंड पहुंच गया. यहां उसने छपरा के लिए टिकट बुक की और बस पर बैठ गया. बस खुलने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. वहीं घटना में घायल कंचन मुल रुप से बागबेड़ा रोड नंबर तीन की रहने वाली है. वह गौशाला नाला रोड के पास कुलदीप सिंह के साथ लिव इन में रहती है. सुधीर ने पुलिस को बताया कि उसने कंचन को 10 हजार रुपये दिए थे. वह रुपये लौटाने में आना-कानी कर रही थी इसीलिए उसपर हमला कर दिया.






