जमशेदपुर : जमशेदपुर के मुसाबनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेनाशोल में छापेमारी कर अवैध रूप से बेचे जा रहे विदेशी शराब को जब्त किया है. पुलिस ने छापेमारी कर मौके से कुल 78 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है जिसकी कीमत 25 से 30 हजार रूपए बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने शराब बीचने वाले राज मगध को भी गिरफ्तार किया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजा दिलावर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके के यूसीआइएल क्वार्टर में अवैध शराब की बिक्री हो रही है. सूचना पाकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान शराब बेचने वाले राज मगध को गिरफ्तार किया गया और 78 बोतल शराब जब्त की गई. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.





