
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन परिसर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हावड़ा मुंबई मेल से यात्रा कर रहे मानसी गणेश दास का बैग चोरी कर लिया गया. घटना 12 नवंबर की है. शिकायत के बाद टाटानगर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मानसी गणेश दास मूल रुप से महाराष्ट्र के पालघर की रहने वाली है और फिलहाल पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में रह रही थी. वह हावड़ा मुंबई मेल के कोच संख्या एस/3 के 27 नंबर सीट पर यात्रा कर रही थी. यात्रा के दौरान ट्रेन के टाटानगर स्टेशन से खुलने के बाद ही उनका बैग चोरी हो गया था. बैग में तीन हजार नकद समेत गहने और मोबाइल थे जिसकी कुल कीमत 2,24,800 रुपये थी. वहीं एक और मामले में पश्चिम मेदनीपुर निवासी आनंदा गोपाल बेग ने चलयमान ट्रेन संख्या 12869 के कोच संख्या ए1 सीट संख्या 8 से एक बैग की चोरी कर ली गई. बैग में एक लौपटॉप मौजूद था. घटना 22 नवंबर की है. जीआरपी ने प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.











