
चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा के पास नक्सली हमले में बाल-बाल बचे भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक से मिलने के लिए जा रहे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को पुलिस ने रोक दिया. उनको रोकने के लिए सुरक्षा कारण पश्चिम सिंहभूम जिले की पुलिस ने बताया. इसको रोकने के बाद कार्यकर्ताओं ने गोइलकेरा जाने वाले चक्रधरपुर के मुख्य रास्ते पर धरना पर बैठ गये और हंगामा करने लगे. इस दौरान बाबूलाल मरांडी के साथ भाजपा नेता रमेश हांसदा भी मौजूद थे. वहां के कार्यकर्ताओं ने वहां सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे. इसके बाद पश्चिम सिंहभूम के एसपी ने फोन पर जानकारी दी कि सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम पहले कर लिया जा रहा है, उसके बाद ही उनको आगे जाने दिया जायेगा या फिर उनको घटनास्थल पर जाने दिया जायेगा. बताया जाता है कि जगन्नाथपुर से भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर मंगलवार की शाम नक्सली हमला हो गया था. नक्सली हमला में गुरुचरण नायक बाल बाल बच गये थे जबकि उनके दो अंगरक्षकों को नक्सलियों ने मार गिराया था और एक अंगरक्षक किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. नक्सलियों ने उनके हथियार एके-47 भी लूट लिये थे. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

इस घटना के बाद सियासी भूचाल मच गया. प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी घटनास्थल जाने के लिए निकले, लेकिन उनको रास्ते में ही एसपी ने फोन किया और कहा कि वे लोग नहीं जा सकते है. डीएसपी ने बाबूलाल मरांडी को आकर रोक दिया और चक्रधरपुर के पास ही उनको रोककर रखा. बाबूलाल मरांडी ने बताया कि वे लोग उनको सुरक्षा नहीं दे सकते है, जिस कारण घटनास्थल पर जाने से रोका जा रहा है. यह गलत बात है. जब नक्सली हमला हो चुका है, विधायक रह चुके गुरुचरण नायक किसी तरह बचे है, बॉडीगार्ड ती मौत हो चुकी है. फिर भी पुलिस अभी कह रही है कि घटनास्थल पर नही जा सकते है यानी आप अंदाजा लगा सकते है कि किस तरह से नक्सली हावी है. इसको लेकर हंगामा चल ही रहा है. वैसे पुलिस ने जानकारी दी है कि बाबूलाल मरांडी को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो जाने के बाद जाने दिया जायेगा. (नीचे पढ़े पूरी खबर)

गुरुचरण नायक के दोनों अंगरक्षकों को दी गयी विदाई, पोस्टमार्टम के बाद शव भेजा गया चाकुलिया
पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के दो अंगरक्षक मारे गये है. इसमें एक शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम शामिल है. इनका शव पुलिस ने बरामद करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव को भेज दिया. दोनों ही पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया के रहने वाले है, जिनका शव गांव भेज दिया गया है, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जायेगी.












