
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत साकची बाजार में सोमवार की दोपहर महिला से मोबाइल चोरी करते तीन चोरों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़कर उनकी पिटाई शुरू कर दी. इधर सूचना पाकर साकची पुलिस भी मौके पर पहुंची और चोरों को पकड़कर थाने ले गई. पुलिस सभी से थाने में पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक खुद को पश्चिम बंगाल के आसनसोल के बता रहे है, एक युवक खुद को हरी कुमार और एक खुद को अर्जुन कुमार बता रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 6 निवासी आमिर हुसैन अपनी पत्नी गुलफसा परवीन के साथ बाजार आए थे. बाजार करने के दौरान ही एक युवक चुपके से उनकी जेब से मोबाइल लेकर भागने लगा. इसी बीच गुलफ्सा ने उसे भागते देखा और चिल्लाने लगी. तभी स्थानीय लोगों ने चोरों को पकड़ लिया. गुलफसा के अनुसार चोरों ने एक हफ्ते पूर्व भी मोबाइल चोरी की थी. बता दे कि बीते दिनों ही साकची बाजार से पुलिस ने मोबाइल चोरी करते एक महिला को पकड़कर जेल भेजा है. फिलहाल पुलिस चोरों से उनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है.





