
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित एसबीआई के गुवा शाखा खाता धारक संदीप कुमार के खाते से शनिवार को 10 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई. इसकी जानकारी संदीप को तब हुई जब रुपये कटने का मैसेज उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया. उन्होने तत्काल अपने बैंक से संपर्क किया. बैंक मैनेजर ने उन्हे थाने में शिकायत करने की सलाह दी. संदीप ने बैंक में लिखित शिकायत करने के बाद थाने में भी लिखित शिकायत की. संदीप के अनुसार वे ना तोअपने खाते से कैश लेनदेन करते है और ना ही एटीएम के द्वारा पैसे की निकासी की जाती है. फिलहार पुलिस मामले की जांच कर रही है.





