
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत साई मंदिर के पास रहने वाली पिंकी देवी पर उसी के पति समीर मोइती ने ब्लेड से हमला कर दिया. घटना के बाद घायल अवस्था में पिंकी अपनी इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. पिंकी के गले में ब्लेड से हमला किया गया है. पिंकी के अनुसार पति मजदूरी करता है और अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है. गुरुवार रात को भी उसने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया था और बच्ची की भी पिटाई की थी. आज दोपहर को उसने फिर से नशे की हालत में उसकी पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गई. फिलहाल, सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.





