
रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटल कैपिटल में भारत सपरकार की उपक्रम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) के एजीएम मनोज कुमार सिंह का शव मिला है. मनोज कुमार सिंह मूलत: बिहार के पूर्णिया के रहने वाले है, जिनका पदस्थापन बनारस में की गयी थी. उनके शव को हिंदपीढ़ी पुलिस ने ब रामद किया है. एजीएम की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. इस बारे में रांची पुलिस ने जानकारी दी है कि मनोज कुमार सिंह ने कमरा लिया था. कमरे में वे जब से गये, उसके बाद से बाहर नहीं आये. इसके बाद होटल के लोगों ने उनको खबर किया, जिसके बाद वे लोग पहुंचे तो पयाा कि उनकी मौत हो गयी है. वे 56 साल के बताये जा रहे है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे होटल प्रबंधन इस बारे में कुछ नहीं कह रहा है. वैसे इसको हार्ट अटैक का रुप भी देने की कोशिश की जा रही है. वैसे यह मामला की जांच इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भेल के ही एक अन्य डीजीएम अमित पांडेय की हत्या हो चुकी है. 2018 में अज्ञात बदमाशों ने नोएडा के ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे से उनकी लाश बरामद हुई थी. वे भी मूलरुप से बनारस के ही रहने वाले थे.














