
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित एमएमएल परिसर में काम करने के दौरान एक मजदूर नीचे गिर पड़ा. इस घटना में मजदूर की मौत हो गई. घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद मृतक के आस पास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. मृतक की पहचान बिरसानगर जोन नंबर तीन निवासी 58 वर्षीय रघु गोराई के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों में घटना की सूचना दे दी गई है. उक्त कर्मचारी एबी कंस्ट्रक्शंस के लिए काम करता था और सेफ्टी बेल्ट तक मुहैया नहीं कराया गया था. इस कारण यह हादसा हुआ है. शव को टीएमएच के शव गृह में रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार एनएमएल में रंग रोगन का काम चल रहा है. रघु भी वहीं पुट्टी का काम कर रहा था.।अचानक काम के दौरान वह नीचे गिर पड़ा. घटना के दो घंटे बाद उसे टीएमएच अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.











