
जीजा को साली से प्यार करना पड़ा महंगा, गवाई जान
रांची/कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मूरकमनाई पंचायत अंतर्गत बेला गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां जीजा को साली से प्यार करना महंगा पड़ा. इस घटना में सास ससुर ने अपने ही दामाद की हत्या कर दी. घटना को छुपाने के लिए शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया. वहीं मृतक की पहचान 25 वर्षीय सोनू यादव के रूप में की गयी है. मिली जानकारी अनुसार सोनू ट्रक ड्राइवर था और होली मनाने जमशेदपुर से अपने घर केतरूसिंघा लौटा था. वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे. उसका कई दिनों से बेला गांव निवासी अपनी ममेरी साली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. जब वह उसके घर पहुंचा तो आपत्तिजनक स्थिति में घर वालों ने उन दोनों को पकड़ लिया. जिसके बाद सोनू भागने लगा, उस वक्त ही परिवार वालों की सहायता से उसे पकड़ धारदार हथियार से वार किया गया. जिसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उसे बेला रेलवे ओवरब्रिज के समीप छोड़ दिया गया. जहां ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस शव को लेकर उसके खान्यात में जुट गयी. जिसके बाद बहुत खोजबीन करने पर पता चला कि यह हत्या का मामला है जिसके घर वाले छुपाने के लिए उसका बाइक तालाब में फेंक दिया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के मामा ससुर मामा ससुर हीरालाल यादव व उसके परिजनों से भी पूछताछ की. बयान में अंतर होने पर पुलिस को कुछ संदेह हुआ. उसके बाद पुलिस ने हीरालाल यादव, उसकी पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए थाना लाया. जब सख्ती से पूछताछ की गयी तो हीरालाल यादव टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया. जिसके बाद युवती के पिता हीरालाल यादव व कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
बेटे के सामने प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारकर की हत्या
एक कहानी ऐसी भी जहां प्रेमी ने अपने प्रेमिका को उसके बेटे के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार प्रेम बिरेंद्र मिंज ने प्रेमिका लिली प्रफुल्ल खाखआ की हत्या कर दी. मृतका के दो बच्चे थे और उसका पति पटना में काम करता है. मृतका के बेटे ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बिरेंद्र मिंज ने ही उसकी मां की हत्या की है. जहां गोली मारने के बाद शव को रांची के तुपुदाना के चांदसिला दोन मोड़ के पास फेंक दिया और वहीं उसे भी वहां उतार दिया गया. बच्चे मां के शव से लिपट कर जोर जोर से रोने लगा, जिसके बाद उसे लोगों की नजर बच्चे पर पड़ी. जिसके बाद शव की सूचना पुलिस को दी गयी. फिर पुलिस ने बेटे के गवाह पर बिरेंद्र मिंज की खोजबीन शुरू कर दी. तुपुदाना ओपी पुलिस प्रभारी कन्हैया सिंह ने बताया कि मृतका मूल रूप से लातेहार की वाली थी. वह फिलहाल किराये के मकान में अपने पिता के साथ रहती थी और उसका प्रेम प्रसंग काफी सालों से चल रहा था. जिसमें बिरेंद्र मिंज पूर्व में लीली के पिता का कार चलाता था. इसी बीच उन दोनों को प्यार हो गया परंतु उनकी शादी नहीं हो सकी. शादी दूसरे जगह होने के बावजूद उन दोनों एक दूसरे को चाहते थे और अक्सर मिलते थे. वहीं बीते रविवार को ऐसा क्या हुआ कि प्रेमी ने मृतका को गोली मार दी. इसकी जांच पुलिस कर रही है, वहीं अपराधी के खोजबीन में जुटी है.
पड़ोस के नाबालिग ने दो बच्चियों के साथ की अश्लील हरकत, हिरासत में
रांची के चुटिया की रहने वाली दो नाबालिग बच्चियों के साथ पड़ोस के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों नाबालिग एक ही घर की है. जहां दोनों ने परिवार की बेइज्जती न हो इसलिए घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी थी. बच्चियों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का आपोरी लगातार उसके साथ अश्लील हरकत करता था. पहले छोटी बहन फिर बड़ी बहने के साथ अश्लील हरकत करने लगा. इस दौरान एक दिन पूर्व एक शख्स ने आरोपी को गलत हरकत करते हुए पकड़ लिया. जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें आरोपी पकड़ा गया है. वहीं दोनों बच्चियों को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है.







