
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार निवासी मोहित सिंह के घर से मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इधर पिटाई करने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ाए गए चोर का नाम पवन वर्मा बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पवन मोहित सिंह के घर से मोबाइल चोरी कर बाहर निकल रहा था. इसी बीच संदिग्ध अवस्था में स्थानीय लोगो ने उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया इसके बाद जमकर पिटाई कर दी गई. पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.














