
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका चाकुलिया थाना क्षेत्र के कालापाथर पंचायत की एक गांव की 15 वर्षीय नबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के मामले में दोषी दिनेश हांसदा को न्यायालय ने 25 साल की सजा सुनाई है. इसके अलावा 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे 5 संजय कुमार उपाध्याय ने दिनेश को सजा सुनाई है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर पांच साल अतिरिक्त सजा भुगतना होगा. घटना जून 2020 की है. दिनेश और नाबालिग के बीच सात माह से संबंध चल रहा था. इसी बीच जब पीड़िता 5 माह की गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई. गांव में मामले को लेकर पंचायत भी बैठी थी जहां दिनेश के पिता ने दोनों की शादी करा देने की बात कही जिसके बाद दिनेश शादी करने नहीं पहुंचा था. बाद में पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करा दिया था.







