
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत महुआ गली में होली के दिन डीजे बजाने की शिकायत के बाद डीजे बंद कराने गए दो आरपीएफ के जवानों के साथ हाथापाई कर दी थी. इसको लेकर सोमवार को आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी टीटू शर्मा के घर से सामानों की जब्त कर ली. सामान जब्त कर आरपीएफ उसे अपने साथ ले गई. मामले को लेकर टाटानगर आरपीएफ थाना प्रभारी ने बताया कि जिस घर से सामानों को जब्त किया गया है, वह रेलवे की जमीन पर बनी है. उस घर पर ताला लगा हुआ है. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसको लेकर सुबह घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया गया था. इसके बाद घर से सामानों की जब्त की गई. हालांकि, उन्होने होली के दिन हाथापाई की घटना की कार्रवाई करते हुए सामानों की जब्त करने की बात को गलत बताया है. बता दे कि होली के दिन महुआ गली में डीजे बजाया जा रहा था जिसके बाद रेलवे कर्मियों ने इसकी शिकायत की थी. शिकायत पर दो आरपीएफ जवान डीजे बंद करवाने पहुंचे थे पर उनके साथ हाथापाई कर उन्हे भगा दिया गया था.













