
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के सुभाष कॉलोनी में शाम 6 बजे दूध लेकर लौट रही महिला की सोने की चेन की छिनतई हो गयी. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके में भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे. मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी शशि भूषण प्रसाद के घर उनकी साली मुस्कान रांची से आई हुई थी. शशि भूषण प्रसाद के ससुर की तबीयत खराब है. वह इलाज के संबंध में रांची से जमशेदपुर के मानगो सुभाष कॉलोनी अपने दामाद के घर आए हुए हैं. साथ में उनकी बेटी मुस्कान भी आई है. मुस्कान शाम को करीब 6 बजे दूध लेने के लिएदीनदयाल के खटाल गई थी. दूध लेकर लौटते समय न्यू सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 में हीरो होंडा में सवार दो अपराधियों ने मुस्कान के गले का चेन छीन कर भाग गए. मुस्कान ने बताया कि अपराधी टोपी पहने हुए थे. अपराधियों ने जब झपट्टा मारकर चेन छीना तो मुस्कान मूर्छित हो गई. सूचना मिलने पर मौके में स्थानीय नेता संजय सिंह गुड्डू और राम सिंह कुशवाहा पहुंचे. उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह एवं स्थानीय थाने को मामले की जानकारी दी. मौके में उलीडीह थाना के सभी अधिकारी पहुंचे. मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि घनी बस्ती में शाम 6 बजे लूट और छिनतई जैसी घटना घट रही है. इस सरकार में जानमाल की सुरक्षा की गारंटी नहीं है. जहां अपराधियों ने चेन की छिनतई किया वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे हुए थे. विकास सिंह ने कहा कि लोगों के बीच जागरूकता चलाकर गली मोहल्ले में स्थानीय लोगों को अपने आवास पर सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया जाएगा. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, संजय सिंह गुड्डू ,राम सिंह कुशवाहा, लालू गौड़,शुक्ल सिंह, ललन प्रसाद ,एवं दीपक गौड़ मौजूद थे.




