
जमशेदपुरः जमशेदपुर की आजादनगर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों का प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने पटमदा निवासी खगेंद्र नाथ महतो और राजेश महतो को भी हिरासत में लिया है. पुलिस गुटखा को जब्त कर थाने के गई वहीं हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि प्रतिबंधित गुटखा को पश्चिम बंगाल के बर्दवान से ओडिशा के रायरंगपुर लेकर जाया जा रहा था.(नीचे भी पढ़े)
इसके पहले भी कई बार गुटखा का तस्करी किया जा चुका है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मिनी ट्रक में गुटखा लेकर जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मिनी ट्रक से 81 बोरा गुटखा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 5 से 6 लाख रुपए बताई जा रही है.






