
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित टाटा स्टील कंपनी परिसर में चोरी करने घुसे दो चोरों को कंपनी के गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ लिया. दोनों चोरों को बिष्टुपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पकड़ाए गए चोरों में सोनारी खुंटाडीह निवासी गणेश थापा और कपाली निवासी मो. हसन शामिल है. इस मामले में कंपनी के एसआई ओमकार नाथ तिवारी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. वहीं गोविंदपुर पुलिस ने भी 10 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में बिहार के सिवान जिला निवासी जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया है. जयप्रकाश के खिलाफ नवंबर 2020 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था जिसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. इधर टेल्को पुलिस ने भी दहेज प्रताड़ना के आरोपी टेल्को बारीनगर निवासी सिकंदर खान उर्फ सोनु को गिरफ्तार किया है. सिकंदर के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्रैल 2021 में दहेज के लिए शारिरीक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था.





