
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कपाली टीओपी के पास एक मेडिकल दुकान के बाहर बाइक से आए अज्ञात अपराधियों द्वारा रंगदारी नही देने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है. बीते दिनों कुछ अपराधियों द्वारा मेडिकल दुकानदार से रंगदारी मांगी गई थी. रंगदारी नही देने पर ही बाइक से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में मेडिकल दुकान में दवाई खरीदने आए 12 वर्षीय रेहान और बगल में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले मो आरिफ को गोली लगी. रेहान को बाएं जांघ के ऊपर गोली लगी जबकि आरिफ के पैर को छूते हुए गोली निकल गई. इधर घटना स्थल से जांच के दौरान पुलिस को खोखा भी बरामद हुआ है. घायलों का इलाज टीएमएच में चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





