
जमशेदपुर : जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस ने बिहार के पटना जिले के दीघा थाना क्षेत्र निवासी गणेश कुमार को गिरफ्तार किया है. गणेश पर आरोप है कि बीते दिनों बस स्टैंड से पकड़ाए करन सिंह उर्फ कल्लू को उसने हथियार बेचा था. इस मामले में पुलिस ने 14 मई 2021 में आरोपी करन सिंह को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पूछताछ में कल्लू ने पुलिस को बताया था कि उसने पटना के दीघा निवासी गणेश से 30 हजार रूपए में पिस्टल खरीदी थी. इसके बाद से ही पुलिस गणेश की गिरफ्तारी की तैयारी में थी. पुलिस ने एक टीम को पटना भेजकर गणेश को गिरफ्तार किया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बता दे कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टैंड में छापेमारी कर करन को पिस्टल और दो गोली के साथ गिरफ्तार किया था. इसी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे गणेश को भी गिरफ्तार किया है.





