
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा टीचर्स कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय शांतनु दास ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पिता सत्यनारायण दास को तब हुई जब वे उसके कमरे में गए. कमरा अंदर से बंद था. उन्होंने शांतनु को काफी आवाज लगाई पर शांतनु ने दरवाजा नहीं खोला. खिड़की से झांकने पर पाया की शांतनु ने फांसी लगा ली है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय लोगों ओर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है. सत्यनारायण दास एलआईसी में फाइनेंशियल एडवाइजर है. उन्होंने बताया कि शांतनु की मां सुनीता दास की दो महीना पहले मौत हो गई थी. शांतनु अपनी मां से बहुत प्यार करता था. तभी से वह सदमे में चला गया था.इसी सदमे में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.






