
घाटशिला : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके घाटशिला के कासीदा में सोमवार को एक महिला अमितो दत्ता गंभीर रूप से जल गई. महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. वह पूजा कर रही थी. तभी पूजा के दिए से उसकी साड़ी में आग लग गई. महिला समझ नहीं सकी. धीरे-धीरे आग के चलते साड़ी जलने लगी. जब साड़ी धू-धूकर जलने लगी तो महिला ने शोर मचाया और वह बाहर भागी. तब परिजनों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई. जब तक लोग आग बुझाते महिला गंभीर रूप से जल चुकी थी. परिजन उसे लेकर घाटशिला के अनुमंडल अस्पताल गए. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसके बाद महिला के पति प्रभाकर दत्ता गंभीर रूप से झुलसी महिला को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. एमजीएम अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है. महिला की उम्र 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है. प्रभाकर दत्ता ने बताया कि महिला का पूरा बदन जल गया है लगभग 60 परसेंट बर्न इंजरी है.





