
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के पास खूंटी में बारातियों से भरी गाड़ी और बालू लदे हाइवा के बीच आमने सामने टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. इस घटना में दस लोगों के घायल होने की खबर है. मरने वालों में सारे लोग खूंटी के ही बारकुली गांव के रहने वाले है. सभी घायलों को उच्च इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. यह घटना खूंटी के पास तोरपा कर्रा मुख्य मार्ग पर घड़ी है. मरने वालों में 68 वर्षीय फागु नाथ, 50 वर्षीय चतुर काशि और भगिंदर कांशि शामिल है. घायलों में धीरजा, बालकिशुन साहू, अभय कांशि, बलराम कांशि, दिलीप साहू, उमेश कांशि, अमन माग और भउवा शामिल है. घटना के बाद स्थानीय ोलगों ने जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि रांची के पास तोरपा थाना क्षेत्र के बारकुली गांव से मंगलवार की रात लगभग नौ बजे एक बारात गुमला जिले के कसीरा गांव के लिए निकली थी. गांव से कुछ दूरी पर ही बारात गाड़ी रायटोली के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा से टकरा गयी, जिससे तीनों की मौत हो गयी. गंभीर रुप से घायल लोगों को रांची के रिम्स में भेजा गया है. लोगों ने रोड जाम कर दिया था, जिसको बाद में किसी तरह पुलिस और प्रशासन ने हटवाया. लोग इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. रात करीब दो बजे रोड जाम समाप्त हो पाया. इस घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक जताया है.














