
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने कदमा एरिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा है. पहला आरोपी मारपीट और छेड़छाड़ का आरोपी है. इस आरोपी सूरज कुमार साह को पुलिस ने कदमा भाटिया बस्ती से गिरफ्तार किया और जेल भेजा. पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी. दूसरा आरोपी ऋषि मुंडा चोरी का आरोपी है. पुलिस इसकी भी कई दिनों से तलाश कर रही थी. पुलिस को सूचना मिली कि ऋषि मुंडा अपने घर गोविंदनगर में मौजूद है. इस पर छापामारी कर उसे भी गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया.





