
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में दोमुहानी पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव मिला है. गुरुवार की रात युवक का शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सोनारी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया..सोनारी थाना पुलिस ने बताया कि शव नदी में था. आशंका है कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई है. शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. कई लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई. मामले की छानबीन की जा रही है.














