
जमशेदपुर : शनिवार देर रात कांड्रा थाना अंतर्गत चौका- कांड्रा मुख्य मार्ग पर नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी के समीप भारत पैट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेआरडीसीएल एंबुलेंस से घायल दोनों युवकों को तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया. वैसे दोनों युवकों की स्थिति बेहद ही नाजुक बनी हुई है. घायलों के थैले से दो गेट पास मिला है, जिसमें एक का नाम आकाश उरांव एवं सुरेश उरांव लिखा है. एवं ऊपर में S mass का भी नाम लिखा हुआ मिला जोकि किसी ठेकेदार का नाम हो सकता है. कांड्रा पुलिस ट्रक की तलाश में जगह- जगह तकनीकी मदद ले रही है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार चौका की ओर से आ रहे थे जो संभवत: किसी कंपनी में काम करने जा रहे थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
दंपति सड़क हादसा में घायल
शनिवार देर रात कांड्रा थाना अंतर्गत चौका- कांड्रा मुख्य मार्ग पर नीलांचल आयरन एंड पावर लिमिटेड कंपनी के समीप भारत पैट्रोलियम पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाईक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेआरडीसीएल एंबुलेंस से घायल दोनों युवकों को तत्काल चिकित्सीय उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया. वैसे दोनों युवकों की स्थिति बेहद ही नाजुक बनी हुई है. घायलों के थैले से दो गेट पास मिला है, जिसमें एक का नाम आकाश उरांव एवं सुरेश उरांव लिखा है. एवं ऊपर में S mass का भी नाम लिखा हुआ मिला जोकि किसी ठेकेदार का नाम हो सकता है. कांड्रा पुलिस ट्रक की तलाश में जगह- जगह तकनीकी मदद ले रही है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार चौका की ओर से आ रहे थे जो संभवत: किसी कंपनी में काम करने जा रहे थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.




