जमशेदपुर : मानगो थाना के दारोगा विद्यानंद कुमार बुधवार की देर रात एक बजे दाईगुट्टु कावेरी रोड में गश्ती पर थे. तभी वहां पुलिस को देखकर एक सफेद रंग की डटसन कार (जेएच05बीआर-2970) का चालक कार खड़ी कर फरार हो गया. पुलिस कार के पास पहुंची और तलाशी लेने पर उसमें एक युवती बैठी मिली. नाम पता पूछने पर पुलिस को उसने बताया कि उसका नाम आरती कुंभकार है और वह बारीडीह बस्ती प्रेमपथ नागाडुंगरी की रहने वाली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार की तलाशी ली, जिसमें से पुलिस को 50 पुड़िया ब्राउन शुगर करीब 3.53 ग्राम बरामद किया. (नीचे भी पढ़ें) इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर में 30 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पुलिस ने कार और ब्राउन शुगर को जब्त करते हुए युवती को हिरासत में ले लिया और थाना लेकर पहुंची. इस संबंध में दारोगा विद्यानंद कुमार के बयान पर मानगो थाना में एनजीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गुरुवार को युवती आरती कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस ने युवती से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसके द्वारा अन्य सहयोगियों का पता लगाने में पुलिस कार्य कर रही है.







