
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी सर्किट हाउस के सामने मेन रोड पर एक तेज रफ्तार सफारी कार संख्या जेएच05एएल-7028 ने बाइक सवार को धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार झाड़ियों में फेंका गया. घटना शाम साढ़े छह बजे की है. सफारी की कार इतजी तेज थी कि घटना में वह भी डिवाइडर से जा टकराई. सफारी के सामने पब्लिक सर्वेंट प्रोटेक्शन जमशेदपुर व ह्यूम राइट्स कउंसिल ऑफ इंडिया का अध्यक्ष का बोर्ड लगा है. घटना के बाद स्थानीय लोग जुट गए. घायल बाइक चालक की पहचान बागबेड़ा निवासी अभिषेक के रुप में की गई है. उसका पैर दुर्घटना में फैक्चर हो गया है. कार सवार अभिषेक नामक युवक भी घायल को दूसरी कार में लेकर इलाज के लिए टीएमएच लेकर पहुंचा है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को जब्त कर लिया है.






