
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की जायेगी. इसको लेकर पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. आपको बता दें कि पिछले सप्ताह शुक्रवार को ही झारखंड की राजधानी रांची में हंगामा हो गया था. इसको लेकर इस शुक्रवार को अलर्ट किया गया है. इसको लेकर जमशेदपुर में भी फ्लैग मार्च किया जा रहा है. शुक्रवार की नमाज को लेकर जिला प्रशासन ने मानगो, जुगसलाई समेत कई इलाों में फ्लैग मार्च किया. गुरुवार की शाम को पूरे शहरी इलाके में फ्लैग मार्च किया. दूसरी ओर हर थाना क्षेत्र में शांति समिति को लगातार बैठक कर फैसला लेने को कहा गया है. पूर्व में जो घटना हुई है, उसे लेकर कई संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई है. आरएपी एचडी के बल तैनात किए गए हैं. वज्र वाहन, वाटर कैनन अन्य जिलों से भी आए हैं. एहतियातन संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए ऐसा किया गया है. पुलिस और मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है. जिस तरह से तैयारी की गई है. किसी भी प्रकार की घटना नहीं होगी. लोगों से भी यह अपील है कि किसी भी अफवाह से बचें. प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें. शांति व्यवस्था बनाए रखें.






