
चाकुलिया : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके के चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नागानल कॉलोनी निवासी शिबु नाथ उर्फ कुंडू (35) सोमवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी वरुण कुमार यादव घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर घटना की जांच शुरू कर दी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

शिबु नाथ की मौत उसके घर से महज 200 मीटर की दुरी पर ही किसी भारी वाहन की चपेट में आकर हुई है. सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को सड़क से सनी लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी. शिबु नाथ की मौत होने की सूचना पाकर उसके पिता जगदिश नाथ, मां खांदी नाथ और पत्नी शिवानी नाथ की रो रोकर बुरा हाल है. (नीचे देखे पूरी खबर)

मृतक के परिवार के लोगों को पड़ोस की महिलाएं और पुरुष सांत्वना दे रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार शिबु नाथ हलुआई का काम करता था. रविवार को काम करने के लिए अन्य लोगों के साथ घर से बाहर गया था और कब लौटा किसी को कुछ पता नहीं है. सुबह उसकी लाश सड़क किनारे पाई गई है. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है.







