जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 13 साल की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी है, जिसमें आशिक, सोनू, अर्जुन सोरेन, किरी पात्रों का पति और मिलू का छोटा बेटा शामिल है. एफआइआर में बताया गया है कि 3 जुलाई की देर रात एक बजे शौच करने के लिए निकली थी. उसी वक्त आरोपियों ने मिलकर उसको उठा लिया और पास ही एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर लड़की का मेडिकल जांच कराने को कहा गया है. पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.







