
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह बारीगोड़ा निवासी पिता उत्तम मैती और मां अंजनी महतो की पिटाई से मार दी गयी चार साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है. देर शाम को इन दोनों की निशानदेही पर परसुडीह पुलिस ने राखामाइंस और गालूडीह स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों से शव को बरामद किया है. पति उत्तम मैती और पत्नी अंजनी महतो ने अपनी ही चार साल की बेटी को पढ़ाई नहीं करने पर पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना का खुलासा होने के बाद पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेरी पर गालूडीह पुलिस के सहयोग से गालूडीह बराद कॉलोनी पाटक से रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों से बच्ची का शव बरामद किया गया. शव पांच दिन पुराना हो चुका था, जिस कारण शव सड़क चुका था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. बता दें कि 29 जून को बच्ची के हाथ पैर बांधकर पिता ने पिटाई कर दी थी. मां जश्मदीद थी. पिता ने पिटाई ऐसी कि वह बेहोश हो गयी तो वे लोग सदर अस्पताल ले गये, लेकिन सदर अस्पताल में उसका इलाज नहीं कराये. इस बीच बच्ची की मौत हो गयी. इसके बाद वे लोग बच्ची को लेकर सालगाझुड़ी फाटक से एक ट्रेन में बैठकर गालूडीह स्टेशन के पास उतर गये और पास के ही झाड़ियों में बच्ची को फेंककर वापस आ गये. पांच दिनों से बच्ची को नहीं देखने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी. पुलिस ने मामले की जानकारी पाकर जांच शुरी की और दोनों को हिरासत में लिया, जिसके बाद हत्या का राज खुला.







