जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के नामता पाड़ा सूखा तालाब के पास सुवर्णरेखा नदी से एक अधेड़ व्यक्ति की लाश बरामद की गयी है. शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. पुलिस जांच कर रही है कि आखिर शव किसकी है. बताया जाता है कि डूबने से उनकी मौत हुई होगी. वैसे कहां के व्यक्ति है, वह नहीं पता चल पाया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि शव को शाम चार बजे बागुनहातू बिहारी बस्ती के पास देखा गया था. शव के किनारे पर आने के बाद मछुआरों की मदद से शव को बरामद किया गया. शव तीन से चार दिनों पुराना लग रही है. शव की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है.















