जमशेदपुर : जुगसलाई थाना पुलिस ने एक किलो 320 ग्राम गांजा के साथ कदमा के भाटिया बस्ती के रहने वाले शिवम दीप, कदमा मार्केट के रहने वाले तुषार शर्मा और सोनारी के दोमुहानी तिलकामांझी बस्ती के रहने वाले श्री राम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवम दीप और तुषार शर्मा के पास से 1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल बरामद की गई है। श्रीराम विश्वकर्मा के पास से 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। श्रीराम विश्वकर्मा का अपराधिक इतिहास है। वह सोनारी से भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। वह गांजे का अवैध कारोबार करता है। (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
एसपी सिटी के विजय शंकर ने एसएसपी ऑफिस में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। एसपी सिटी के विजय शंकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक गांजे का कारोबार कर रहे हैं। इस पर डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और इन आरोपियों को दबोचा गया। एसपी सिटी ने बताया कि रेलवे ओवर ब्रिज के पास से शिवम और तुषार शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में श्रीराम विश्वकर्मा का नाम सामने आया। इसके बाद तिलकामांझी बस्ती से श्रीराम विश्वकर्मा को 320 ग्राम गांजा के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया गया।






