जमशेदपुर : जमशेदपुर के बाराद्वारी में शेयर की खरीद-बिक्री के नाम पर 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है. बाराद्वारी स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग होम के मालिक दशरथ कुमार कावंटिया ने इस संबंध में साकची थाना में एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें न्यू बाराद्वारी निवासी अनूप अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है. वरीय अधिकारियों की सलाह के बाद मामला दर्ज कर साकची पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)
मामले में कहा गया है कि मई 2018 में अनूप अग्रवाल लाइफ लाइन नर्सिंग होम स्थित ऑफिस में आये थे और कहा था कि मेरा केवलका सिक्योरिटीज के नाम से एक फर्म चलता है. फर्म में शेयर की खरीद-बिक्री होती है. इसका मेन कार्यालय काशीडीह चौक आदर्श अब्दुल रहीम कॉम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर पर है. दशरथ कावंटिया की ओर से यह भी कहा गया है कि इस बीच आरोपी की ओर से दो बार में 50-50 लाख रुपये का चेक भी दिया था. चेक को बैंक में डालने पर वह बाउंस कर गया. अब दशरथ कावंटिया को लग रहा है कि एक सुनियोजित तरीके से अनूप अग्रवाल ने धोखा देने की नीयत से 2.62 करोड़ रुपये लेकर विभिन्न फर्जी व्यक्तियों और कंपनियों के नाम से शेयर खदीर कर 10 से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गयी है. चार सालों के बाद अब उन्हें लग रहा है कि उनके साथ धोखाधड़ी की गयी है. इसके बाद मामला साकची थाने तक पहुंचा.







