जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर पुलिस ने स्थानीय मुर्दा मैदान के पास से बीती शाम शूटर बच्चा उर्फ मो. साजिद को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शूटर बच्चा किसी आपराधिक योजना को अंजाम देने की नीयत से मुर्दा मैदान के पास घूम रहा है. इसके बाद पुलिस ने उसे घेरकर दबोच लिया. इस बीच उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार शूटर बच्चा पहले चांडिल में हत्या करने और सीतारामडेरा से चोरी के मामले में जेल जा चुका है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ भी की, लेकिन उसने पिस्टल के बारे में उसने कुछ भी नहीं बताया. शूटर आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 12 का रहने वाला है.







